ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर
संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी
महानगर अध्यक्ष निर्वाचित घोषित होने के बाद आनंद द्विवेदी सीधे हनुमान सेतु मंदिर पहुंचे जहां हनुमान प्रतिमा पर बड़ी माला अर्पित करके प्रसाद चढ़ाया और शीश नवाया। सभी देवी देवताओं का पूजन अर्चन करके आशीर्वाद प्राप्त किया।
इसके बाद उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के सरकारी आवास गए जहां उपमुख्यमंत्री ने गुजिया से मुंह मीठा करा कर दोबारा महानगर अध्यक्ष निर्वाचित होने की बधाई और शुभकामनाएं दी।
उसके बाद महानगर अध्यक्ष ने पार्टी कार्यालय जाकर प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह और पार्टी कार्यालय में उपस्थित वरिष्ठ पदाधिकारीयों से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।इस दौरान मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग, उपाध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल, राकेश सिंह, अभिषेक खरे, मानवेंद्र सिंह, हेमंत दयाल,विजय भुर्जी सहित मंडल अध्यक्ष और पार्षद गण और वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी भाजपा नेता अमित टंडन द्वारा त्रिलोकनाथ मार्ग आवास पर आयोजित होली मिलन समारोह में सम्मिलित हुए जहां बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने महानगर अध्यक्ष निर्वाचित होने की बधाई और शुभकामनाएं दी
इसके बाद राज्यसभा सांसद डॉक्टर दिनेश शर्मा के यूनिवर्सिटी रोड आवास पहुंचे और भेंट की जहां विधायक डॉक्टर नीरज बोरा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। वहां से आनंद द्विवेदी अपने आलमबाग स्थित कार्यालय गए जहां बड़ी संख्या में उपस्थित क्षेत्र वासियों और कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा से नव निर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत किया।