एक बार फिर ग्रेनड से दहला पंजाब, मशहूर यूट्यूबर के घर पर हुआ हमला, पाकिस्तानी गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

जालंधरः पंजाब में इन दिनों ग्रेनेड हमलों से काफी दहशत फैली हुई है. इसी बीच जालंधर के रायपुर रसूलपुर में एक मशहूर यूट्यूबर के घर पर ग्रेनेड से हमला करने का मामला सामने आया है. हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी ने ली है. वहीं, सूचना मिलने के बाद जालंधर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और इलाके की घेराबंदी की.
जालंधर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने घटना के बारे में दी जानकारी: जालंधर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक जसरूप कौर बठ ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे सूचना मिली कि जालंधर जिले के रायपुर रसूलपुर में एक मशहूर यूट्यूबर के घर के बाहर किसी अज्ञात व्यक्ति ने ग्रेनेड जैसी वस्तु से हमला कर दिया है. जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को आश्वासन दिया कि वे सुरक्षित हाथों में हैं.

मशहूर यूट्यूबर ने आरोपों को नकारा: मशहूर यूट्यूबर ने बताया कि जिस शख्स ने उन पर हमला किया है. वह पिछले कई दिनों से उन्हें धमकी दे रहा था. मैंने उससे पहले भी कई बार बात की है. उसे नहीं पता था कि एक छोटी सी बात आज इतनी बड़ी हो जाएगी. पाकिस्तानी शख्स सिर्फ प्रसिद्ध होने के लिए ऐसी हरकतें कर रहा है. उन्होंने घटना को लेकर लगाए गए आरोपों को नकारा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *