अपराधी कट्टा दिखाएंगे तो पुलिस भी गोली से देगी जवाब

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

होली के दौरान पुलिस पर हुए हमले के बाद सवालों में घिरी बिहार पुलिस अपराधियों को उनकी ही भाषा में जवाब देगी। पुलिस मुख्यालय के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) कुंदन कृष्णन ने सोमवार को प्रेस वार्ता में कहा कि होली और रमजान जैसे पर्व-त्योहार के कारण पुलिस ने संयम से काम लिया है।उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक सौहार्द्र हमारी पहली प्राथमिकता है, लेकिन यदि अपराधी पलटकर कट्टा दिखाएंगे तो पुलिस भी गोली से जवाब देगी। पुलिस पर हमला करने वालों का हश्र जनता देखगी। पुलिस के पास जितनी गोलियां हैं, उतनी गोली जनता या अपराधियों के पास नहीं है।बिहार में पुलिस पर इतने हमले क्यों हो रहे, इस सवाल पर एडीजी कुंदन कृष्णन ने कहा कि ऐसा नहीं है कि अधिक हमले हो रहे हैं। होली पर 14 और 15 मार्च को डायल-112 पर 67 हजार से अधिक कॉल रिसीव की गई। इसमें पुलिस की टीम 13 हजार 150 जगहों पर गई इनमें से 10-12 जगहों पर पुलिस टीम पर हमला हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *