नवनिर्वाचित महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत अभिनंदन

Spread the love

ब्रह्म अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी को दोबारा महानगर अध्यक्ष घोषित किए जाने से भाजपा कार्यकर्ताओं में अत्यंत उत्साह है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत अभिनंदन करने के लिए आज केसरबाग स्थित महानगर कार्यालय में बड़ी संख्या में विभिन्न सामाजिक ,व्यापारिक संगठनों, एनजीओ के प्रतिनिधि पार्टी कार्यकर्ता कार्यालय पहुंचे। आनंद द्विवेदी को अंगवस्त्र और पुष्प गुच्छ प्रदान कर स्वागत अभिनंदन किया और अपने लोकप्रिय अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के दोबारा निर्वाचित होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने चिनहट मंडल में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में युवा मोर्चा महानगर महामंत्री अभिषेक गुप्ता,
गौरव राय, मंडल अध्यक्ष कमल पांडे, पार्षद अरुण राय, पूर्व पार्षद स्नेह लता राय सहित बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने बड़ी माला पहनकर स्वागत किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *