नब्बे लाख की लग्‍जरी कार ले उड़ा व्‍यापारी का ड्राइवर, जी पी एस से ट्रैक कर पकड़ा

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

उप संपादक संजय मिश्रा

इंदौर। पलासिया थाना क्षेत्र से कारोबारी का चालक 90 लाख रुपये कीमती लग्जरी कार लेकर फरार हो गया। पुलिस ने जीपीएस से लोकेशन ट्रैस कर आरोपी चालक को पकड़ लिया है। आरोपी कार बेचने की फिराक में था।

पुलिस के मुताबिक शुभ-लाभ रेसिडेंसी(खजराना) निवासी राकेश अग्रवाल ने चालक दुर्गेश तंवर निवासी न्यू हरसूद खंडवा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
राकेश के मुताबिक चालक सोमवार को कार(एमपी 09जेडजेड 099) लेकर गायब हो गया। राकेश ने उसको कॉल लगाया लेकिन मोबाइल बंद मिला।
उसे शक हुआ तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन निकाली।
कार में जीपीएस लगा हुआ था। पुलिस ने लोकेशन ट्रैस कर आरोपित इटारसी रोड़ से गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *