एक ही गांव से एक साथ बने बीस सिपाही, तीनलड़कियां भी पहनेंगी यूपी पुलिस की वर्दी

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी

यूपी पुलिस भर्ती परिणाम के बाद मुजफ्फरनगर का सोरम गांव की प्रतिभाओं की खूब चर्चा हो रही है। दरअसल, इस एक ही गांव से एक साथ 20 युवाओं का सिपाही के लिए चयन हुआ। इसमें उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा परिणाम में मुजफ्फरनगर जनपद के युवा बड़ी संख्या में चयनित हुए है। मुजफ्फरनगर में शाहपुर क्षेत्र के सोरम गांव की प्रतिभाओं की खूब चर्चा हो रही है। दरअसल, इस एक ही गांव से तीन युवतियां सहित 20 युवाओं का एक साथ सिपाही के पद पर चयन हुआ है। गांव प्रधान ने सभी सभी चयनितों को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
13 मार्च को उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती का अंतिम परीक्षा परिणाम जारी हुआ। इसमें एक के बाद एक युवाओं ने अपने पास होने की जानकारी साझा की। इसके बाद सामने आया कि गांव के 20 युवक-युवतियों ने पुलिस भर्ती परीक्षा पास की है, जिसमें तीन युवतियां शामिल हैं। इससे गांव में खुशी का माहौल है। लोगों का कहना है कि इतनी संख्या में सिपाही पद पर चयन के बाद तैयारी कर रहे बच्चों को और ऊर्जा मिलेगी। जिनका इस बार सफलता नहीं मिली वो ओर मेहनत करके नौकरी हासिल कर लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *