चार दिन गायब रहेगा शुक्र, क्या आने वाली है कोई बड़ी मुसीबत

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

लग्जरी लाइफ, आकर्षण, धन, समृद्धि, प्रेम देने वाला ग्रह शुक्र चार दिन पूरी तरह से गायब होने वाला है। इसका कारण यह है कि शुक्र अस्त होने जा रहा है और इस बार अनूठी बात यह है कि शुक्र अस्त होने के चार दिन बाद ही पुन: उदय भी हो जाएगा।

शुक्र 19 मार्च 2025 को सायं 7 बजकर 06 मिनट पर पश्चिम दिशा में अस्त हो जाएगा और 23 मार्च को प्रात: 6 बजकर 35 मिनट पर पूर्व दिशा में उदय हो जाएगा। इस चार दिनों के दौरान शुक्र का प्रभाव पूरी तरह गायब हो जाएगा।
एक ही पक्ष में उदय और अस्त होने का प्रभाव

शुक्र एक ही पक्ष में अर्थात् मात्र चार दिन के अंतराल से अस्त और उदय हो रहा है। इसके प्रभाव से विश्व के कुछ स्थानों पर रक्तपात अथवा सामूहिक मृत्यु जैसी घटनाएं हो सकती हैं। कहीं-कहीं वर्षा होने का योग बनेगा। विश्व की शक्तियां धन को लेकर, टैक्स को लेकर आपस में भिड़ेंगी, शेयर मार्केट में गिरावट आ सकती है। सोना-चांदी महंगा होगा। खाद्यान्न महंगा होने की आशंका रहेगी।

व्यक्तियों पर प्रभाव

शुक्र का संबंध प्रेम और यौन संबंध से है। शुक्र के चार दिन अस्त रहने के दौरान रिश्तों में खटास बढ़ेगी। प्रेमी-प्रेमिकाएं एक-दूसरे से टकराएंगे। अनबन होगी। छोटी-छोटी बातों में मनमुटाव होगा। दांपत्य जीवन प्रभावित होगा। यौन संबंधों में अनिच्छा रहेगी। धन संपत्ति को लेकर परिवार में मतभेद होंगे। सामाजिक क्षेत्र में प्रभाव कम होगा
शुक्र मीन राशि में अस्त हो रहा है। शुक्र के साथ राहु, सूर्य, बुध भी हैं। इसलिए यहां चतुर्ग्रही योग में शुक्र के अस्त होने का प्रभाव अन्य ग्रहों पर भी होगा। इसलिए शुक्र के अस्त होने के दौरान सभी राशि के जातक नियमित रूप से साफ-सुथरे रहते हुए अच्छे कपड़े पहनें और अच्छे परफ्यूम का प्रयोग करें। रिश्तों में टकराव टालने के लिए अपनी इच्छाओं पर काबू रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *