दिल्‍ली-एनसीआर में बढ़ेगा पारा, तीन राज्यों में होगी बारिश;

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिल्ली में अभी तापमान में बढ़ोतरी होगी।

19 मार्च को दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। यह सामान्य से थोड़ा अधिक है। दिल्ली में लगातार मौसम करवट ले रहा है।

बुधवार यानी 19 मार्च को यहां मौसम साफ रहने की संभावना है।

विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में दिल्ली और एनसीआर में तेज हवाएं चल सकती हैं।

वहीं, यूपी, बिहार, राजस्थान और झारखंड के कई इलाकों में विभाग ने बारिश की संभावना व्यक्त की है।

*यूपी में असर दिखाने लगी गर्मी*
उधर, यूपी की बात करें तो यहां भी गर्मी असर दिखाने लगी है। आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव होगा।

पूर्वी यूपी में विभाग ने 21 और 22 मार्च को कई इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई है।

राजधानी लखनऊ की बात करें तो मंगलवार को अधिकतम 33.1 और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

19 मार्च को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा, साथ में 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *