आत्मा योजना के तहत किसानों को प्रशिक्षण के लिए भेजा गया चित्रकूट

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

कोंच जालौनकिसानों की दोगुनी आय करने के लिए कृषि बिभाग द्वारा आत्मा योजना चलाई जा रही है जिसके तहत किसानों को बाहर जनपद भेजकर प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है जहां पर दो दिनों तक किसानों को गायों के रखरखाव की जानकारी देते हुए उन्हें प्रशिक्षित किया जायेगा
नदीगांव बिकास खण्ड के ग्राम जरा कैलिया अकनीबा त्रिलोकपुरा ग्रामों के 67 किसानों को कृषि बिभाग द्वारा चलाई जा रही आत्मा योजना के तहत दिन मंगलवार को मार्कण्डेश्वर तिराहे से बस के द्वारा चित्रकूट के आरोग्य धाम केंद्र व दीन दयाल शोध केंद्र के लिए रबाना किया गया जिसे उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया इस अवसर पर एस डी एम ने बताया कि किसानों की दोगुनी आय करने के लिए उन्हें दो दिवसीय भ्रमण एवं वाह्य जनपद प्रशिक्षण के लिए भेजा जा रहा है जहां पर संस्थान द्वारा किसानों को गायों के रखरखाव की जानकारी देते हुए कृषि उत्पादन के बिभिन्न प्रकार के तरीके बताए जाएंगे इस दौरान दुग्ध संघ के अध्यक्ष जमीपाल सिंह गुर्जर पवन जरा राज कुमार राम प्रकाश सहित किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *