ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार के सफलतम प्रथम कार्यकाल के बाद दूसरे कार्यकाल में भी लोगों की सेवा के साथ ही गम्भीर रूप से बीमार एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के बेहतर ईलाज के लिए मुख्यमंत्री का खजाना खुला रहा। जिसका लाभ प्रदेशवासियों के साथ ही प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को मिला। सैकड़ों लोगों को जीवनदान मिला। उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री एवं प्रयागराज शहर दक्षिणी विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी की पहल पर पिछले तीन वर्ष में 1700 से अधिक लोगों को गम्भीर बीमारियों का ईलाज कराने के लिए 29 करोड़ 59 लाख 90 हजार 817 रूपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई। मंत्री नन्दी द्वारा मुख्यमंत्री कार्यालय तक जैसे ही किसी पीड़ित को सहायता देने के जरूरत की सूचना भेजी गई, बिना समय गंवाए निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन करते हुए जरूरतमंदों को आर्थिक मदद दी गई।
संगम नगरी प्रयागराज में चिकित्सा व्यवस्था सुदृढ़ होने के साथ ही कई ऐसे लोग सामने आते हैं, जिन्हें बड़े अस्पतालों में उपचार की जरूरत होती है, जिस पर खर्च भी अधिक आता है। लेकिन हर किसी की स्थिति ऐसी नहीं होती है कि वह ईलाज का बोझ सह सके। ऐसे लोगों के मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष बड़ा सम्बल बन रहा है। मुख्यमंत्री ने गम्भीर बीमारियों से पीड़ित एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए खजाना खोल रखा है। जिसका लाभ जरूरतमंदों को मिले, इसके लिए मंत्री नन्दी द्वारा हमेशा पूरा प्रयास किया जाता है। मंत्री नन्दी के आवास, कार्यालय या फिर लखनऊ आवास पर कोई जरूरतमंद ईलाज में आर्थिक मदद की मांग करता है तो मंत्री नन्दी द्वारा सरकारी प्रक्रियाओं को पूरा कराते हुए उसे आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का पूरा प्रयास किया जाता है।
यही कारण है कि मंत्री नन्दी के पहल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नेतृत्व वाली सरकार के द्वितीय कार्यकाल में अब तक प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र ही नहीं बल्कि अन्य जनपदों एवं अन्य क्षेत्रों के 1700 से अधिक लोगों को गम्भीर बीमारियों का ईलाज कराने के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 29 करोड़ से अधिक की धनराशि उपलब्ध कराई जा चुकी है।
मंत्री नन्दी के प्रयास से कैंसर, किडनी, हड्डी रोग, हृदय रोग, आर्थराइटिस के साथ ही अन्य गम्भीर बीमारियों का ईलाज कराने के लिए वित्तीय वर्ष 2022-2023 में 490 मरीजों को 8 करोड़ 80 लाख 75 हजार 317 रूपए, वित्तीय वर्ष 2023-2024 में 587 मरीजों को 9 करोड़ 51 लाख 31 हजार रूपए और वित्तीय वर्ष 2024-2025 में 623 मरीजों को 11 करोड़ 27 लाख 84 हजार 500 रूपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई। जिसकी मदद से लोगों ने अपना उपचार कराया। जिनमें प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के मुट्ठीगंज, चौक, नार्थ मलाका, साउथ मलाका, नैनी, शाहगंज, सदियापुर, कांशीराम आवास नैनी, अकबरपुर, अहमदगंज, हिम्मतगंज, मालवीय नगर, खुशहाल पर्वत, जीटीबी नगर करेली, कटघर, मीरापुर, कीडगंज, तुलसीपुर के साथ ही अन्य जनपदों एवं विधानसभा क्षेत्रों के लोग शामिल हैं।
मंत्री नन्दी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 24 करोड़ प्रदेशवासियों को अपना परिवार मानते हैं। सभी के मुश्किल समय में उनके साथ खड़े होने का प्रयास करते हैं। असाध्य एवं गम्भीर रोगों से ग्रसित व आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को ईलाज कराने के लिए भटकना, परेशान न होना पडे़ इसके लिए मुख्यमंत्री ने सरकारी खजाना खोल रखा है। मुख्यमंत्री राहत कोष से प्राप्त धनराशि गम्भीर रूप से बीमार लोगों के लिए जीवनदायिनी साबित हो रही है