ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
कोंच कुत्ते को बचाने के चक्कर में एक कार पानी भरे खंदक में चली गई, घटना में कार चालक घायल हो गया। राहगीरों ने उसे तत्काल नर्सिंग होम में भर्ती कराया।
जनपद झांसी के समथर निवासी रहीश (45) अपनी कार से सामान आदि लेकर उरई अपने कमरे पर जा रहा था तभी कोंच कैलिया मार्ग पर ग्राम देवगांव के पास अचानक सड़क पर कुत्ता आ गया जिससे उसकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पानी भरे खंदक में चली गई। चालक रहीश के सिर में सीसा लग गया जिससे वह घायल हो गया। राहगीरों ने तत्काल चालक को नर्सिंग होम में भर्ती कराया। बताया गया कि रहीश उरई में कमरा लेकर धंधा पानी कर बच्चे पढ़ा रहा है और सामान लेकर वह कमरे पर जाने के लिए निकला था तभी यह हादसा हो गया।