ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
ब्यूरो चीफ हेमराज मौर्या रायबरेली
शिवगढ़ रायबरेली
नगर पंचायत शिवगढ़ अंतर्गत नवयुवक जगन्नाथपुरी दर्शन के लिए ट्रेन से जा रहा था तभी संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सूत्रों के मुताबिक करण गुप्ता पुत्र राकेश गुप्ता उम्र लगभग 21 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 11 नगर पंचायत शिवगढ़ अपने 16 साथियों संग जगन्नाथ पुरी दर्शन के लिए जा रहे थे तभी संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। जब सभी साथी गंतव्य स्थान पर पहुंचे तो उन्हें करण गुप्ता नजर नहीं आए। तो इसकी सूचना जीआरपी पुलिस को दी गई तो जी आर पी पुलिस ने खोज बिन किया तो पता चला कि इनका शव संदिग्ध परिस्थितियों में जलेश्वर जिले में ट्रेन की पटरी के पास पाया गया है। इस घटना से भाई राजू गुप्ता, बहन लक्ष्मी गुप्ता,मुस्कान गुप्ता,माता-पिता का रो रो कर बुरा हाल है तथा समस्त नगर पंचायत में शोक की लहर दौड़ गई।
परिजनों ने बताया शुक्रवार को पुलिस की उपस्थिति में जलेश्वर जिले में मृतक करण गुप्ता का पोस्टमार्टम हो गया है।