ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
कोंच विकास खंड की ग्राम पंचायत पडरी में आज शुक्रवार को ग्राम जन चौपाल का आयोजन पंचायत भवन पर किया गया इस आयोजित जन चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह ने की एवं जन चौपाल में ए डी ओ एग्रीकल्चर हरीश पटेल एवं विकासखंड कोंच में कार्यरत तकनीकी सहायक इंजीनियर राजीव कुमार रेजा उपस्थित रहे इस आयोजित जन चौपाल में ए डी ओ हरीश ने गांव में लगे हैन्ड पंपों के विषय में भी लोगों से जानकारी ली एवं अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा की इस आयोजित बैठक में प्रधान प्रतिनिधि निखिल अनुराग पटेल एवं प्रधानाचार्य उदय भान सिंह संतराम आत्माराम कमलेश सुनीता आराधना श्रष्टि गुप्ता सीमा गंगा देवी साधना इत्यादि लोग उपस्थित रहे आयोजित चौपाल का संचालन विकासखंड में कार्यरत तकनीकी सहायक इंजीनियर राजीव कुमार रेजा ने किया इस अवसर पर गांव के तमाम लोग मौजूद रहे