लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में महिला से रेप और उसके बाद का हत्या करने वाला ऑटो ड्राइवर को पुलिस ने किया एनकाउंटर

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

लखनऊः बनारस से लखनऊ आई महिला की मंगलवार की देर रात बस अड्डे से ई-ऑटो सवार ने किडनैप कर हत्या करने वाले ड्राइवर को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है. मलिहाबाद देवल रेस्टोरेंट के पास हत्या और रेप का प्रयास करने के आरोपी ऑटो ड्राइवर अजय द्विवेदी और पुलिस के बीच में मुठभेड़ हुई. जिसमें पुलिस की गोली लगने से अजय की मौत हो गई. मलिहाबाद में जघन्य हत्याकांड का मुख्य आरोपी दुबग्गा निवासी ऑटो ड्राइवर अजय द्विवेदी पर पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था.
बता दें कि मंगलवार यानी 18 मार्च की रात को महिला बनारस से लखनऊ रोडवेज बस द्वारा आलमबाग बस स्टाप पर उतरकर अपने भाई के घर चिनहट क्षेत्र के लिए एक ऑटो (टैक्सी) बुक किया था. ऑटो ड्राइवर में रस्ते में तीन और लोगों को बिठाया. चालक ने चिनहट के रास्ते न जाकर दूसरे रास्ते से टैक्सी लेकर चलने लगा. काफी दूर निकल जाने पर महिला ने कई बार ड्राइवर से पूछा कहा लेकर जा रहे हो तो संतोषजनक जवाब न मिलने पर उसने अपने भाई को अपनी लाइव लोकेशन शेयर कर अपने साथ अनहोनी की आशंका जताई थी.

मामला संदिग्ध होते देख महिला के अयोध्या के पूरा कलंदर थाना क्षेत्र निवासी भाई ने तुरंत डायल 112 पर सूचना देकर बहन द्वारा भेजी गई लोकेशन भी पुलिस को दी थी. पुलिस को बताया था कि उसकी बहन को एक टैक्सी ड्राइवर लेकर जा रहा है. बहन ने उस जगह की लोकेशन भेजी है, मामला संदिग्ध लग रहा है. सूचना पाकर रात करीब तीन बजे मलिहाबाद पुलिस लोकेशन के आधार पर मोहम्मद नगर तालुकेदारी ग्राम पंचायत के बंडा खेड़ा गांव के निकट साधन सहकारी समिति के सामने आम के बाग में पहुंची. जहां पर महिला आपत्तिजनक हालत में पड़ी मिली, पुलिस ने तत्काल महिला को ट्रामा सेंटर भेज दिया. जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *