लखनऊ काकोरी हत्याकांड में हमलावरों के खिलाफ शीघ्र कड़ी कार्यवाही की मांग को लेकर महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी से मिला लोधी समाज

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

लोधी समाज के जनप्रतिनिधियों ने महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी से शनिवार रात भेंट की और काकोरी में शुक्रवार रात को मनोज और रोहित की सरेआम हत्या के गुनहगारों की तुरंत गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
घटना की पूरी जानकारी मिलने के बाद आनंद द्विवेदी ने पुलिस कमिश्नर से फोन पर वार्ता की और हत्याकांड की जानकारी लेकर हमलावरों के खिलाफ कानूनी रूप से कड़ी कार्यवाही करने को कहा। पुलिस कमिश्नर ने अवगत कराया कि एक हमलावर को गिरफ्तार किया जा चुका है और अन्य की तलाश जारी है और जल्द ही गिरफ्तार करके कार्यवाही की जाएगी और किसी भी दोषी को बक्सा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *