राजस्थान के अन्नदाताओं के लिए मोदी सरकार से बड़ी राहत

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

प्रधान संपादक

नई दिल्ली प्रदेश के अन्नदाताओं के लिए मोदी सरकार से बड़ी राहत मिली है. गेहूं की सरकारी खरीद को लेकर तय मानकों में केंद्र से बड़ी छूट मिली है. गर्मी-बारिश से गेहूं की फसल पर प्रतिकूल प्रभाव को देखते हुए राहत मिली है. गेहूं खरीदी के लिए रबी विपणन वर्ष 2025-26 के तय मानकों में छूट. इसमें सिकुड़े व टूटे दाने जो कि पूर्व में 6 प्रतिशत मान्य होते थे. मोदी सरकार ने इसको बढ़ा कर 20 प्रतिशत तक करने का फैसला किया है. इसी तरह क्षतिग्रस्त व आंशिक क्षतिग्रस्त दाने संयुक्त रूप से 6% तक मान्य है.

सरकारी खरीद में गेहूं के चमक विहीन दाने 10 प्रतिशत तक मान्य होंगे. सरकार द्वारा इस छूट पर किसी प्रकार की कटौती नहीं की जाएगी. इस बार केंद्र ने गेहूं का एम एस पी 2425 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया है. वहीं राज्य सरकार MSP के अलावा 150 रुपए प्रति क्विंटल बोनस देगी. राजस्थान कृषक समर्थन योजना के तहत एम एस पी के अलावा बोनस मिलेगा. ऐसे में प्रदेश के किसान 2575 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से गेहूं बेच सकेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *