शिवहर इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, गर्ल्स हॉस्टल के तीसरी मंजिल से बरामद हुआ शव

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

प्रधान संपादक

शिवहर जिले के पिपराही थाना क्षेत्र अंतर्गत छतौना विशनपुर स्थित शिवहर इंजीनियरिंग कालेज की इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की छात्रा ने आत्महत्या कर ली. घटना बीते शनिवार शाम इंजीनियरिंग कालेज के गर्ल्स हॉस्टल की है. फाइनल ईयर की छात्रा ने अपने कमरे में ये खौफनाक कदम उठाया है.

घटना के बाद कॉलेज के छात्र हंगामा करने लगे. सूचना मिलते ही जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय, वरीय एसपी शैलेश कुमार सिन्हा, एसडीपीओ सुशील कुमार, एसडीओ अविनाश कुणाल, आदित्य सौरभ और पिपराही थानाध्यक्ष सुबोध कुमार मेहता सहित प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. वहीं छात्रा के कमरे तक कॉलेज के छात्रों के जाने पर रोक लगा दी गई है.

बता दें कि 22 वर्षीय छात्रा मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र की रहने वाली थी. छात्रा के दोस्तों ने बताया कि वह कॉलेज के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की चौथे और अंतिम वर्ष की स्टूडेंट थी. कॉलेज में दिन में बिहार दिवस समारोह का आयोजन किया गया था. समारोह के बाद सभी छात्र और छात्रा अपने हॉस्टल चले गए. इसी दौरान शाम 6:30 बजे गर्ल्स हॉस्टल की तीसरी मंजिल स्थित आकांक्षा का कमरा बंद पाया गया. अन्य छात्राओं ने कमरा बंद देखकर दरवाजा ठकठकाया तो कोई आवाज नहीं आई. जिसके बाद इसकी जानकारी प्राचार्य को दी गई.

वहीं पुलिस-प्रशासन की टीम के देर से पहुंचने के कारण कॉलेज के छात्रों का आक्रोश भड़क गया और वो छात्र हंगामा करने लगे. पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कोशिश की लेकिन आक्रोशित छात्रों ने छात्रा के परिजनों के आने तक शव नहीं जाने दिया. वहीं एंबुलेंस को कालेज से बाहर कर दिया गया. फिलहाल अधिकारियों की टीम मौके पर कैंप कर रही है. साथ ही छात्रा के पिता समेत परिजनों के आने का इंतजार हो रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *