बिहार चंपारण में एक दारोगा ने दूसरे दारोगा के खिलाफ किया जानें क्या है पूरा मामला

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी

पूर्वी चम्पारण में अजीबो गरीब मामला सामाने आया है. दरअसल, जिला के पीपरा थाना में पदस्थापित दारोगा पर एक दूसरे दारोगा ने ही प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस अवर निरीक्षक सूर्यदेव प्रसाद के विरुद्ध चिरैया थाना में एफआईआर दर्ज हुई है.

चिरैया थाना में अपर थानाध्यक्ष आशीष कुमार के लिखित बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. दर्ज प्राथमिकी में केस का प्रभार नहीं देने का आरोप लगाया गया है. मिली जानकारी के अनुसार सूर्यदेव प्रसाद वर्ष 2022 में चिरैया थाना में पदस्थापित थे. चिरैया थाना में पदस्थापना के दौरान वह कई कांडों के अनुसंधानकर्ता बनाए गए थे.

सूर्यदेव प्रसाद पर आरोप है कि उन्होंने अपने कर्तव्यों का बखूबी निर्वहन नहीं किया. जिसके कारण 14 कांड लंबित रह गये. इसी बीच उनका तबादला पीपरा थाना में हो गया. तबादला हो जाने बावजूद उन्होंने केस का प्रभार नहीं नहीं सौंपा. लम्बित कांडों का प्रभार देने के लिए उन्हें कई बार नोटिस भेजा गया है. इसके बाद भी वे कांड का प्रभार नहीं दे रहे हैं. जिसके कारण कांड निष्पादन नहीं हो रहा है.

चिरैया थानाध्यक्ष महेन्द्र कुमार के अनुसार, ”तबादला होने के बाद लंबित कांडों का प्रभार सौंपने के लिए सूर्यदेव प्रसाद को कई बार नोटिस भेजा गया, लेकिन नोटिस को उन्होंने गंभीरता से नहीं लिया. इसके साथ ही लंबित कांड का प्रभार भी नहीं सौंपा है. इसलिए उनके खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *