बिहार में सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, चार बारातियों की दर्दनाक मौत, पांच की हालत नाजुक

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी

बेगूसराय में सड़क हादसा हुआ है. जिले के लाखो थाना क्षेत्र के एनएच 31 स्थित खातोपुर के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकरा गई. इस हादसे में चार लोगो की मौके पर मौत हो गई है, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. सभी घायलों को बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मरने वाले सभी लोग लोहिया नगर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 27 पहाड़चक के रहने वाले हैं.परिजनों के मुताबिक सभी लोग बारात से लौट रहे थे, अहले सुबह खातोपुर के पास यह हादसा हुआ. तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के डिवाइडर से टकराने के कारण यह घटना घटी है. बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो का चक्का पंचर हो जाने से स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. गाड़ी में कुल 9 लोग सवार थे. हादसे में 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *