दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग्स का दौर! पी एम एच एम से मिले कई बड़े मंत्री, आखिर माजरा क्या है

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

   दिल्ली में सोमवार को हाईलेवल मीटिंग्स का दौर देखा जा रहा है. कई हाईप्रोफाइल मंत्रियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पीएम मोदी से उनके आधिकारिक आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पर मुलाकात की. इसी क्रम में, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी प्रधानमंत्री मोदी से साउथ ब्लॉक स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात की. दूसरी ओर, कानून मंत्री किरेन रिजिजू और संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने गृहमंत्री अमित शाह से गृह मंत्रालय में मुलाकात की. इन बैठकों के बाद ये तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं.जानकार दिल्ली हाईकोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा के घर से कथित तौर पर भारी मात्रा में कैश बरामद होने और कर्नाटक में मुस्लिम आरक्षण के मसले पर डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के बयान को लेकर मचे हंगामे के संदर्भ में काफी अहम बता रहे हैं. हालांकि सूत्रों का कहना है कि पीए मोदी और नड्डा की बैठक आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी और पार्टी को प्रमुख क्षेत्रों में मजबूत करने की रणनीतियों पर केंद्रित थी. नड्डा और मोदी ने हालिया उपचुनावों में पार्टी के प्रदर्शन की समीक्षा की और जमीनी स्तर पर संपर्क बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की. भाजपा दक्षिणी राज्यों जैसे उन क्षेत्रों में भी अपना विस्तार करना चाहती है, जहां उसकी परंपरागत रूप से कमजोर पकड़ रही है. यह बैठक एक घंटे से अधिक समय तक चली.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *