उत्तर प्रदेश वाले सावधान! अब सताएगी भीषण गर्मी, आसमान से बरसेगी आग, प्रयागराज में उमस से लोग बे

Spread the love

प्रदेश जनहित खबर पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ

सह संपादक कपिल गुप्ता

वाराणसी: यूपी में फिर से धूप की तीखी किरणे लोगों को गर्मी का अहसास कराएगी. मौसम विभाग की ओर से इसको लेकर ताजा अपडेट सामने आया है. मिली जानकारी के अनुसार यूपी के अलग-अलग जिलों में आने वाले दिनों में अधिकतम और न्यूनतम दोनों ही तापमान में उछाल देखा जाएगा. अनुमान है मार्च जाते-जाते अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा.

IMD के मुताबिक सोमवार को यूपी के सभी 75 जिले ग्रीन जोन में पहुंच गए हैं. ऐसे में लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, आगरा, झांसी, मेरठ, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, कानपुर और अयोध्या समेत अन्य जिलों में आसमान साफ होगा और धूप की तीखी किरणे लोगों को तपिश का एहसास कराएंगी. यह क्रम 25, 26 और 27 मार्च को भी ऐसा ही बना रहेगा.

शहर तापमान अधिकतम/न्यूनतम AQI
लखनऊ 34.2/15.9 166
आगरा 32.9/14.9 116
कानपुर 31.8/12.4 50
मेरठ 31.0/13.1 116
वाराणसी 36.2/19.0 91
(नोट – यह आंकड़ा रविवार का है)

फिर बढ़ेगा तापमान

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया की यूपी में अगले 5 दिनों तक किसी तरह की कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है. अनुमान है आने वाले दिनों में यूपी के तापमान में धीरे-धीरे उछाल आएगा और अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ेगा.

प्रयागराज रहा सबसे गर्म जिला

लखनऊ स्थित अमौसी मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक रविवार को यूपी का सबसे गर्म जिला प्रयागराज रहा. यहां अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. शनिवार को भी यहां अधिकतम तापमान इतना ही रहा. वहीं, कानपुर में सबसे कम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रहा. हालांकि बीते 24 घंटे में यूपी के अलग अलग जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *