साली के प्यार में पागल जीजा; पत्नी को ठिकाने लगाने के लिए की तगड़ी प्लानिंग परन्तु कर दी गलती

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर

ब्यूरो चीफ हेमराज मौर्या

बिजनौर: यूपी के बिजनौर जनपद में 8 मार्च को एक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई थी. पुलिस जांच में यह हादसा नहीं हत्या का मामला निकला. जो महिला के पति ने ही कराई थी. दरअसल, महिला का पति अपनी साली के प्यार में पागल था. इसलिए उसने अपनी पत्नी को ठिकाने लगाने के लिए ऐसी प्लानिंग की कि दृष्यम फिल्म के दोनों पार्ट की स्क्रिप्ट भी फेल हो जाए. पर उसकी एक चूक ने उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया.
शादी के 7 साल बाद भी संतान न होने पर साली से करना चाहता था शादी: नगीना के खैरपुर गांव के रहने वाले अंकित की शादी 7 साल पहले किरन से हुई थी. शादी के बाद संतान न होने पर अंकित की नजदीकियां साली के साथ हो गईं. वह उससे शादी करना चाहता था लेकिन, पत्नी किरन उसमें रोड़ा बन रही थी. इस पर उसने पत्नी की हत्या की साजिश रची. साजिश में अंकित में अपने दोस्त सचिन को भी शामिल कर लिया.
हत्या को अंजाम देने के लिए 8 मार्च का दिन ही क्यों तय किया: अंकित ने पत्नी किरन को रास्ते से हटाने के लिए 8 मार्च का दिन तय किया. इसकी वजह यह थी कि इस दिन वह पत्नी को मायके से लाने वाला था. ये प्रोग्राम उसका पहले से तय था. इसीलिए उसने हत्या के लिए ये तारीख रखी.

प्लानिंग के तहत पत्नी को सड़क किनारे खड़ा करके गया था पेट्रोल भराने: अंकित नजीबाबाद में अपनी ससुराल से पत्नी को लेकर जब 8 मार्च को लौट रहा था तो रास्ते में रजपुरा के पास पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने के लिए वह रुका था. वह पत्नी को सड़क किनारे खड़ा करके पेट्रोल डलवाने के लिए चला गया था. तभी एक कार ने किरन को उड़ा दिया था. जिसमें उसकी मौत हो गई थी. अंकित ने नगीना देहात थाने में सड़क हादसे में पत्नी की मौत की रिपोर्ट दर्ज कराई थी.

अंकित की कहानी पर ससुराल वालों को हुआ शक: अंकित की इस कहानी पर किरन के घरवालों ने भरोसा नहीं किया. मायके वालों ने एसपी से मिलकर हत्या का आरोप लगाया था. पुलिस ने जब घटना की गहनता से जांच पड़ताल की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ. पता चला कि ये हादसा नहीं हत्या थी. हत्या में अंकित का ही हाथ था. दरअसल, सीसीटीवी फुटेज में कार चालक की पहचान अंकित के दोस्त के रूप में पुलिस ने कर ली थी.
घटना का खुलासा करते हुए एसपी विनय कुमार सिंह ने बताया कि पति अंकित ने अपने दोस्त सचिन के साथ मिलकर किरन को कार से टक्कर मरवाकर उसे मौत के घाट उतारा था. पुलिस ने आरोपी पति अंकित और उसके दोस्त सचिन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *