लखनऊ सरोजनी नगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने मेधावियों को बांटे लैपटॉप, सुनीं जन समस्याएँ, तारा शक्ति रसोई से किया भोजन वितरण

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

लखनऊ योगी सरकार के 8 साल पूरे होने पर प्रदेश के सभी जनपदों में तीन दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी उपलक्ष्य में मंगलवार को गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ‘उत्कर्ष के 8 वर्ष – उन्नति पथ पर उत्तर प्रदेश’ प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया गया। मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के साथ सरोजनी नगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियों का अवलोकन किया।

योगी सरकार के 8 साल की उपलब्धियों को गौरवपूर्ण बताते हुए डॉ सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा सीएम योगी आदित्यनाथ के सशक्त, सक्षम, सर्वसमावेशी नेतृत्व में, पिछले 8 सालो में 25 करोड़ प्रदेशवासियों की हर आकांक्षा, अपेक्षा को पूर्ण करने का संकल्प निरंतर सिद्ध हो रहा है। 7.5 लाख से अधिक युवाओं को पारदर्शिता, निष्पक्षता और बिना भेदभाव सरकारी विभागों में नौकरी मिली। इज ऑफ़ डूइंग बिजनेस रैंकिंग में यूपी 14वें से दूसरे पायदान पर आया, राज्य को 42 लाख करोड़ का निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए जिसमें से 15 लाख करोड़ का निवेश धरातल पर उतर चुका है। योगी सरकार के 8 वर्षों में 222 कुख्यात अपराधी मुठभेड़ों में ढेर, 8,118 घायल, 20,221 इनामी बदमाश गिरफ्तार हुए। 79,984 पर गैंगस्टर एक्ट और 930 पर एनएसए लगा। विभिन्न अभियानों में 142 अरब रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति जब्त या ध्वस्त की गई।

सरोजनीनगर की जनता के साथ संवाद

डॉ. राजेश्वर सिंह ने मंगलवार को पराग चौराहा, आशियाना स्थित अपने विधायक कार्यालय पर जन संवाद कर क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं एवं विकास सम्बंधित बहुमूल्य सुझाव प्राप्त किए। विभिन्न विभागों से सम्बंधित जन शिकायतों को सम्बंधित से समन्वय कर प्रभावी समाधान दिलाने हेतु आश्वस्त किया।डॉ. सिंह ने 5 मेधावियों आयुष सिंह चौहान, प्रतीका यादव, यशस्वी तिवारी, भव्या डे और कलश शुक्ला को लैपटॉप प्रदान कर सम्मानित भी किया।

इस दौरान उपस्थित क्षेत्रवासियों द्वारा बताई गई तारा शक्ति केन्द्रों, रण बहादुर सिंह डिजिटल शिक्षा एवं युवा सशक्तिकरण केन्द्रों की स्थापना, मेधावियों के लिए लैपटॉप, साइकिल आदि की आवश्यकताओं के त्वरित समाधान हेतु भी आश्वस्त किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा सरोजनीनगर परिवार द्वारा विकास कार्यों से सम्बंधित प्रत्येक सुझाव मेरे लिए बहुमूल्य है। इस अवसर पर विधायक स्वयं तारा शक्ति निःशुल्क रसोई के माध्यम से भोजन वितरित करते भी नजर आये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *