भारत रत्न,संविधान निर्माता बाबा साहब की मूर्ति की गई स्थापित

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

आने वाली पीढ़ी को कुछ सीखने का मिलेगा मौका-उमाशंकर

शिवगढ़ रायबरेली
विकासखंड अंतर्गत संविधान निर्माता भारत रत्न बीआर अंबेडकर की मूर्ति की गई स्थापित, लोगों में रहा गजब का उत्साह।
जानकारी के अनुसार उमाशंकर उर्फ लल्लन पासी जिला उपाध्यक्ष रायबरेली ब्लॉक शिवगढ़ प्रभारी एएसपी निवासी निहाल खेड़ा ग्राम पंचायत सूरजपुर ने संविधान निर्माता भारत रत्न, नारी मुक्ति दाता,बोधिसत्व बाबा साहब डॉ बी आर अंबेडकर के विचारों से प्रभावित होकर मंगलवार को अपनी बेसकीमती जमीन पर डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित किया और कहा इससे आने वाली पीढ़ी इस प्रतिमा को देखकर बहुत कुछ सीखने का मौका मिलेगा क्योंकि बाबा साहब ने जो कुछ भी किया है वह सर्व समाज के लिए किया है। कार्यक्रम का सफल संचालन बौद्धाचार्य विशेषर गुरु जी के द्वारा किया जा रहा था।इस मौके पर राष्ट्रीय पार्टी मंच के संस्थापक विश्राम राज पासी, बौद्ध उपासक महासभा के तहसील अध्यक्ष वसंत लाल, मंडल उपाध्यक्ष लखनऊ एएसपी उदयभान उर्फ रिंकू अंबेडकर, जिला अध्यक्ष रायबरेली एएसपी सनी गौतम, राजकुमार आजाद जिला प्रभारी रायबरेली एएसपी साहित्य सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *