ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
‘युद्ध नशयां विरूद्ध’ अभियान के तहत गिरफ्तारियां, 2100 किलो नशीला पदार्थ बरामद
आम आदमी पार्टी आप पंजाब के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने पंजाब सरकार के नशे के खिलाफ अभियान युद्ध नशयां विरुद्ध की सफलता के बारे में बताया और 24 मार्च तक हुई पुलिस कार्रवाई की जानकारी मीडिया के साथ साझा की। मंगलवार को अमन अरोड़ा ने कैबिनेट मंत्री डा. बलबीर सिंह और तरुणप्रीत सिंह सोंध के साथ इस मुहिम से संबंधित पंजाब भवन चंडीगढ़ में एक प्रेस कान्फ्रेंस को संबोधित किया। अमन अरोड़ा ने बताया कि युद्ध नशयां विरूद्ध अभियान के नतीजे बेहद उत्साहजनक है और पूरे पंजाब में इसके अच्छे नतीजे देखने को मिल रहे हैं। लोग भी इस मुहिम के लिए पंजाब सरकार की तारीफ कर रहे हैं और खुलकर सरकार एवं स्थानीय प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने अभियान को सफल बनाने के लिए पंजाब पुलिस की सराहना की और कहा कि पुलिस द्वारा यह अभियान बेहद कुशलतापूर्वक चलाया जा रहा है।
अब तक हेरोइन, अफीम गांजा चरस समेत करीब 2100 किलो नशीले पदार्थ जब्त किए गए हैं और उससे संबंधित नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा भारी मात्रा में नकद भी बरामद हुए हैं। वहीं, नारकोटिक्स ड्रग्स एंडसाइकोट्रोपिक सब्सटांसेज एक्ट एनडीपीएस के तहत 2248 एफआईआर दर्ज हुए हैं और 3957 ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। अभियान के तहत करीब 7.65 लाख नशीली दवाओं की गोलियांए 1.25 किलो आइस, करीब 500 नकली शराब की बोतलें, 7 किलो नशीली पाउडर और 300 से ज्यादा इंजेक्शन भी पुलिस ने बरामद किए हैं। वहीं नशा तस्करी से जुड़े 44 लोगों के इमारतों को ध्वस्त किया गया है और पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 49 लोग घायल हुए हैं।