लखनऊ एयरपोर्ट पर मेयर सुषमा खर्कवाल का भव्य स्वागत, ए आई सी एम महासचिव बनने पर दी बधाइयां

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

लखनऊ: आज लखनऊ एयरपोर्ट और कैंप कार्यालय पर शहर की मेयर श्रीमती सुषमा खर्कवाल के आगमन पर नगर निगम के माननीय पार्षदगणों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। पुष्पगुच्छ, माला और जयघोष के साथ उनका अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर मेयर श्रीमती खर्कवाल ने सभी के प्रति हार्दिक आभार प्रकट किया और इस आत्मीय स्वागत को अपने लिए अत्यंत सम्मानजनक बताया।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में श्रीमती सुषमा खर्कवाल को ‘ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ मेयर्स (AICM)’ का महासचिव नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति न केवल उनके व्यक्तिगत राजनीतिक जीवन में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, बल्कि लखनऊ नगर निगम और समस्त नगरवासियों के लिए भी गर्व की बात है।
महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी ने कहा, ए आई सी एम का महासचिव बनाया जाना मेरे लिए एक बड़ी जिम्मेदारी है। यह पद केवल सम्मान का नहीं, बल्कि पूरे देश के शहरी निकायों की समस्याओं को समझने, उनके समाधान के लिए नीतिगत सुझाव देने और समन्वय स्थापित करने का एक सशक्त माध्यम है। मैं इस अवसर का उपयोग जनता की सेवा और नगर के विकास में करूंगी।”

उन्होंने यह भी कहा कि यह उपलब्धि अकेले उनकी नहीं है, बल्कि यह लखनऊ की जनता, पार्षदगणों और सभी कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयास और समर्थन का परिणाम है। “आप सभी के सहयोग, विश्वास और प्रेरणा से ही यह संभव हो पाया है,” उन्होंने कहा।

महापौर श्रीमती खर्कवाल ने सभी शुभचिंतकों और समर्थकों को दिल से धन्यवाद देते हुए विश्वास दिलाया कि वे अपने कार्यकाल में नगर की बेहतरी के लिए पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करती रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *