बिहार में IAS अधिकारियों का तबादला, बदले गए राज्यपाल के प्रधान सचिव

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी

  बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने के बाद सम्राट चौधरी ने आज पहली बार कई आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है. गोपाल मीणा को राज्यपाल का सचिव नियुक्त किया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना भी जारी कर दी है.

सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के अनुसार भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1997 बैच के अधिकारी और राज्यपाल के प्रधान सचिव रॉबर्ट एल चोंगथु को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है.
2007 बैच के भरतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी और राजस्व भूमि सुधार विभाग के सचिव गोपाल मीणा को राज्यपाल का नया सचिव बनाया गया है. गोपाल मीणा जांच आयुक्त सामान्य प्रशासन विभाग पटना के अतिरिक्त प्रभार में बने रहेंगे.वही, भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2007 बैच के अधिकारी और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सचिव मोहम्मद सोहेल को सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है.मोहम्मद सोहेल जांच आयुक्त सामान्य प्रशासन विभाग पटना के अतिरिक्त प्रभार में ही बने रहेंगे. भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2013 बैच के अधिकारी और कृषि विभाग में विशेष सचिव शैलेंद्र कुमार को लखीसराय का डीएम बनाया गया है.
सम्राट चौधरी ने 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली है. 24 तारीख को उन्होंने विधानसभा में विश्वास मत प्राप्त किया है और उसके बाद आईएएस अधिकारियों के तबादला को लेकर यह बड़ा फैसला है. ऐसे आने वाले दिनों में बड़े पैमाने पर तबादले होने के आसार हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *