यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
*कोंच।* कोंच उरई रोड पर हुल्का देवी मंदिर के निकट शनिवार देर रात करीब 11 बजे एक सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार मोहल्ला सुभाष नगर निवासी महिला नारायण देवी (55) पत्नी पप्पू अपनी बेटी खुशबू (20) व बेटे के साथ उरई रोड स्थित आशीर्वाद क्लब में आयोजित एक शादी समारोह से वापस लौट रही थी। वहीं ग्राम सिमिरिया निवासी शिवम (23) पुत्र रमेश एवं सुमित यादव (16) पुत्र विक्रम आशीर्वाद होटल में आयोजित शादी समारोह से वापस अपने गांव जा रहे थे। जैसे ही उक्त दोनों बाइकें हुल्की माता मंदिर के समीप पहुंचीं तभी दोनों बाइकों में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर होने से दोनों बाइकों पर सवार पांचों लोग बाइक से उछलकर सड़क पर दूर गिर पड़े और चीख पुकार मच गई। टक्कर लगने से महिला नारायण देवी, खुशबू एवं शिवम गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि सुमित को मामूली चोटें आई हैं। बाइक चला रहा नारायण देवी का बेटा और दूसरी बाइक पर सवार शिवम सुरक्षित बच गए। मौके से गुजर रहे राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक जांच पड़ताल कर घायलों की समुचित जानकारी ली।