पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी प्रतियोगिता में बच्चों को किया गया सम्मानित

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

लखनऊ, कैसरबाग स्थित भाजपा लखनऊ महानगर कार्यालय पर पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत आयोजित ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजन किया जिसमें मुख्य अतिथि लखनऊ प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष त्रयंबक त्रिपाठी, लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

प्रदेश उपाध्यक्ष त्रयंबक त्रिपाठी एवं लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने दो श्रेणियों में पुरस्कार वितरण किया जिसमें 8-15 वर्ष में प्रथम पुरस्कार स्वारक्षी को पन्द्रह सौ रुपए के साथ प्रतीक चिह्न, द्वितीय पुरस्कार रोहित को एक हजार रूपए के साथ प्रतीक चिह्न, तृतीय पुरस्कार शिवम यादव को पांच सौ रुपए के साथ प्रतीक चिह्न वहीं दूसरी श्रेणी में 16-25 वर्ष में प्रथम पुरस्कार खुशी शर्मा को पन्द्रह सौ रुपए के साथ प्रतीक चिह्न, द्वितीय जाग्तति सिंह को एक हजार रूपए के साथ प्रतीक चिह्न, तृतीय कुशाग्र श्रीवास्तव को पांच सौ रुपए के साथ प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

प्रदेश उपाध्यक्ष त्रयंबक त्रिपाठी ने कहा कि पिछले 15 दिनों से अनेक कार्यक्रम के माध्यमों से पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी कार्यक्रमों का आयोजन हुआ इसी क्रम में ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का पूरे प्रदेश में जनपद स्तर पर आयोजित किया गया तथा विजेता बच्चों को सम्मानित किया गया ।

कार्यक्रम में महामंत्री राम अवतार कनौजिया, उपाध्यक्ष घनश्याम दास अग्रवाल, अशोक तिवारी, राकेश सिंह, सौरभ वाल्मीकि, अभिषेक खरे, विनायक पाण्डेय, चेतन विष्ट, सतीश मिश्रा, चन्द्र शेखर अवस्थी, विजय भुर्जी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *