Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता लेखिका रीना त्रिपाठी

डायट निशातगंज लखनऊ में सर्वजन हिताय संरक्षण समिति बेसिक शिक्षा के तत्वाधान में आयोजित हुआ सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह।
खंड शिक्षा अधिकारी काकोरी राम मूर्ति यादव सहित लखनऊ के विभिन्न ब्लॉकों के शिक्षकों को डायट प्राचार्य अजय सिंह , सर्वजन हिताय संरक्षण समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र दुबे महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रीना त्रिपाठी ब्लॉक मलिहाबाद के खंड शिक्षा अधिकारी पद्मशेखर मौर्य ने सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका दीपाली श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बेसिक शिक्षा अध्यक्ष निशा सिंह ने सरस्वती जी के समक्ष पुष्पांजलि वह दीप प्रज्वलन करा कर की। निशा सिंह ने लखनऊ के समस्त इस वर्ष रिटायर्ड शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जीवन की दूसरी पारी दुगने उत्साह और समर्पण के साथ व्यतीत हो यही संगठन की शुभेच्छा है और हम सभी सुख-दुख में सभी शिक्षकों के साथ हमेशा खड़े रहेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं शैलेंद्र दुबे ने बताया कि शिक्षक समाज की धुरी हमेशा ही रहा है रिटायर्ड होने के बाद शिक्षक की जिम्मेदारी समाज को सही दिशा और प्रत्येक स्थिति में समाज की दशा सुधारने में रहता है। वही डायट प्राचार्य अजय कुमार सिंह ने सभी शिक्षकों व खंड शिक्षा अधिकारी राम मूर्ति यादव को उज्जवल भविष्य की बधाई देते हुए अब इन सभी का योगदान समाज में सामाजिक राजनीतिक और आर्थिक रूप से पूर्णता के साथ मिलेगा और ऐसा कहा और सभी के सुख-दुख में संगठन के हमेशा खड़े रहने की बधाईदी। लखनऊ के ब्लॉक मलिहाबाद के खंड शिक्षा अधिकारी पद्मशेखर सिंह ने खंड शिक्षा अधिकारी के तौर पर तथा मित्र के तौर पर राम मूर्ति यादव के व्यक्तित्व साथ काम करने अनुभव,गर्मजोशी और मिलनसार स्वभाव को उपस्थित सभी अतिथियों के साथ साझा किया। रीना त्रिपाठी ने सेवानिवृत्ति के लिए शुभकामनाएं सभी को संगठन की तरफ से शुभकामनाएं प्रस्तुत की तथा रिटायरमेंट के बाद सामाजिक गतिविधियों में संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों में उनके साथ की अपेक्षा की और संगठन प्रत्येक आवश्यकता औरइस नई यात्रा के आनंद के सफर में हमेशा साथ रहने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में सीमा द्विवेदी अनीशा सिंह और दीपाली श्रीवास्तव द्वारा विदाई गीत प्रस्तुत किया गया तो वहीं अन्य शिक्षकों ने कविता व गजल सुनाई।
सर्वजन हिताय संरक्षण समिति से वरिष्ठ उपाध्यक्ष के तौर पर मुकुल पांडे, गीता वर्मा, महामंत्री सीमा द्विवेदी, कार्यक्रम संयोजक नेहा सिंह, मीडिया प्रभारी अंशु श्रीवास्तव, अर्चना सिंह ,आशा किरण चौधरी ने सभी का तिलक लगाकर माला पहनाकर आज के इस शुभ अवसर पर स्वागत किया।
इस अवसर पर अन्य संगठनों के पदाधिकारी के तौर पर आमंत्रित टी एस सी टी जिला अध्यक्ष अवधेश सिंह ने शिक्षकों के संस्था द्वारा आकस्मिक सहयोग के विषय में बताया वही राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ मंडल अध्यक्ष महेश मिश्रा , विशिष्ट बी टी सी से लल्ली सिंह, जूनियर शिक्षक संघ से सुधीर सहगल, आशीष सिंह,संजय यादव, जूनियर शिक्षक संघ से सुरेश जयसवाल ,पंकज तिवारी अर्चना शुक्ला, स्मित कौर ,पवन कुमार जी ने सभी को उज्जवल भविष्य की बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *