खेत गए किसान की उसके ही ट्यूबवेल पर हुई हत्या पुलिस फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

महाराजगंज रायबरेली। थाना क्षेत्र अंतर्गत उस समय हड़कंप मच गया जब युवक की फावड़े से हत्या करदी गई। मिली जानकारी अनुसार हलोर गांव निवासी तेज बहादुर वर्मा कपूरपुर मजरे जमुरवां गांव के अपने खेतों में लगे नलकूप पर मेंथा आयल की फसल की पेराई की तैयारियों के लिए टैंकरखवाने गए थे। घटना दोपहर करीब 11बजे के आसपास की है खेत गए ग्रामीणों ने तेज बहादुर को उनके ही टैंक के पास ख़ून से लतपथ देखा तो चीखते हुए गांव की ओर भागे और सूचना दी। घटना की जानकारी होते ही भारी संख्या में ग्रामीणों का ट्यूबवेल पर मजमा लग गया। सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर क्षेत्राधिकारी महराजगंज कोतवाल जगदीश यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की बैरीकेटिंग करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी की तलाश के लिए टीम बनाई गई है। जल्द ही खुलासा गिरफ्तारी की जाएगी। फिलहाल दिन दहाड़े हुई हत्या से क्षेत्र में दहशत व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *