मोटर साइकिलों में हुई आमने-सामने टक्कर, एक महिला समय तीन घायल

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

शिवगढ़ रायबरेली
नगर पंचायत शिवगढ़ अंतर्गत बांदा बहराइच हाईवे पर मोटर साइकिलों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर जिसमें एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार महेश कुमार पुत्र राम मनोहर उम्र 30 वर्ष निवासी जडावगंज मजरे जगदीशपुर अपनी पत्नी जगराना उम्र 28 वर्ष को लेकर भवानीगढ़ से बछरावां की ओर जा रहे थे तभी रायपुर अल्पिका के पास बछरावां से भवानीगढ़ की ओर आ रहे अंकित कुमार उम्र 20 वर्ष निवासी छोटी खेड़ा मजरे बहादुर नगर अपने भतीजे अमित कुमार पुत्र रामफेर उम्र 18 वर्ष को लेकर आ रहे थे तभी दोनों मोटर साइकिलों में जोरदार टक्कर हो गई जिससे महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ के अधीक्षक डॉ प्रेम शरण ने बताया अमित कुमार को गंभीर चोट आई थी जिसे प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। थाना प्रभारी विन्ध विनय रावत ने बताया अभी किसी भी प्रकार की तहरीर नहीं प्राप्त हुई है तहरीर मिलने पर विधि कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *