ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
कोंच गर्भवती एक महिला ने ससुरालीजनों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
मोहल्ला भगत सिंह नगर निवासी संजना पत्नी सोनू ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि शनिवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे उसने अपने पति से मौसी के घर जाने की बात कही तो पति व सास ने गाली गलौज कर उसके साथ मारपीट की और पेट में लात मार दी जिससे गर्भवती होने के चलते उसे पेट में तीव्र दर्द होने लगा। उक्त लोगों ने मायके से 5 लाख रुपये लाने पर ही ससुराल में रहने देने की धमकी देकर उसे बाहर निकाल दिया। मौके पर मौजूद उसके पिता और भाई के साथ भी अभद्रता की गई। मामले को लेकर पीड़ित संजना ने पुलिस से कार्रवाई किए जाने की मांग की है