प्रदेश जनहित खबर यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
क्राइम रिपोर्टर अरुण प्रताप सिंह
बच्चों को एक नई दृष्टि और रचनात्मक दिशा देती है कार्यशाला – अनिल वैद
कोंच भारतीय जन नाट्य संघ (इप्टा) की कोंच इकाई द्वारा न्यू सिटी सूरज ज्ञान मॉडर्न पब्लिक स्कूल में संचालित 25वीं ग्रीष्मकालीन बाल एवं युवा रंगकर्मी नाट्य कार्यशाला इन दिनों रचनात्मक गतिविधियों और सांस्कृतिक प्रशिक्षण का केंद्र बनी हुई है। कार्यशाला में बच्चे और युवा नाटक, नृत्य, संगीत, स्वर-अभिनय और मंच अनुशासन जैसी विविध विधाओं में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए इप्टा के प्रांतीय सचिव डॉ. मुहम्मद नईम ने कहा कि रंगमंच एक सशक्त माध्यम है, जो समाज में संवाद, समझ और चेतना का निर्माण करता है। इप्टा कोंच के अध्यक्ष अनिल कुमार वैद ने कहा कि यह कार्यशाला बच्चों को एक नई दृष्टि और रचनात्मक दिशा देती है, जो उनके भविष्य निर्माण में सहायक सिद्ध होगी।
कार्यशाला के संचालन में साहना खान, यूनिस खान, अंकुर राठौर कोमल अहिरवार और पारसमणि अग्रवाल सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। इस अवसर पर सूफिया मंसूरी, गौरंगी व्यास, मान्या, अंशिका और दीप्ति द्विवेदी उन्नति सोनी, काजल दुबे,उन्नति दुबे, हर्षिका यादव ,सौम्या झा, अवंतिका सोनी, परी कुशवाहा, अनुभा पटेल, सुफिया, आराध्या गुप्ता, पलक, छाया, सौम्यल्या मंसूरी, आयत मंसूरी, अलीशा, नैना सोनी, आर्या मयंक, प्रियांशी कुशवाहा, रूही कुशवाहा, अभय मिश्रा, प्रमिषा, श्रेया अग्रवाल, सृष्टि अग्रवाल, अक्षिता कुशवाहा, कृतिका कुशवाहा, शिवन्या पटेल, भव्या वर्मा आदि सहित अनेक प्रतिभागी उपस्थित रहे