यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा बाबासाहेब के सिद्धांतों, लोहिया जी के मूल्यों और नेता जी के संघर्षों से जो सीख मिली है, उसी के फलस्वरूप भावनात्मक-वैचारिक-सामाजिक-आर्थिक-राजनीतिक बराबरी के लिए प्रतिबद्ध सर्व समावेशी, समतामूलक ‘पीडीए’ के रूप में एक नये समुदाय का जन्म हुआ है। ‘पीडीए’ हमारे देश के वर्तमान इतिहास में ‘सामाजिक न्याय का राज’ लाने के लिए सकारात्मक-सोच की एक नयी क्रांति का नाम है, जो संघर्ष के स्थान पर परस्पर तालमेल, सामंजस्य, समानुभूति और सहयोग पर आधारित है।
सदियों से जो पीड़ित, दुखी, अपमानित रहा है वो ‘पीडीए’ समाज-समुदाय भविष्य में फिर कभी प्रताड़ना के उस दौर से न गुजरे और अवसरों की समानता के वातावरण में, बिना भेदभाव के, एक व्यक्ति में रूप में मानवीय गरिमा से संपन्न सम्मानपूर्वक जीवन जी सके व कभी भी अपने को शोषित-वंचित न महसूस करे, यही हमारे सांविधानिक और समाजवादी मूल्यों की सच्ची उपलब्धि होगी और बाबासाहेब, लोहिया जी और नेता जी को हम सबकी सच्ची श्रद्धांजलि भी।