यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
लखनऊ विकास नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना पर माननीय महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इस घटना को अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक बताते हुए प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।
माननीय महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम की टीम को तत्काल मौके पर भेजा गया। नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार स्वयं घटनास्थल पर मौजूद रहकर राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। दमकल विभाग एवं अन्य संबंधित एजेंसियां मिलकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी हुई हैं।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में वह एक आधिकारिक कार्यक्रम के सिलसिले में प्रदेश से बाहर हैं, लेकिन लगातार अधिकारियों के संपर्क में हैं और हर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राहत कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए।
माननीय महापौर ने नागरिकों से अपील की है कि वे धैर्य बनाए रखें और प्रशासन का सहयोग करें। साथ ही, उन्होंने ईश्वर से सभी की सुरक्षा एवं कुशलता की प्रार्थना की है।