रायबरेली शिवगढ़ युवती का कटेसर में फंसा दुपट्टा,और पल भर में बुझ गई जिंदगी

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

शिवगढ़,रायबरेली शिवगढ़ थाना क्षेत्र के महावीरगंज मजरे घुरौना में शुक्रवार की देर शाम एक हृदयविदारक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। खेत में गेहूं की मड़ाई के दौरान कटेसर में दुपट्टा फंसने से युवती आरती यादव उम्र 19 वर्ष की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा हुआ है।
बताया जा रहा है कि हनोमान यादव का परिवार खेत में गेहूं की मड़ाई कर रहा था।
इसी दौरान उनकी बेटी आरती भी काम में हाथ बंटा रही थी। बताते हैं कि वह कटेसर के नीचे से गेहूं पछाड़ रही थी तभी अचानक उसका दुपट्टा कटेसर में फंस गया। जब तक वह कुछ समझ पाती, मशीन की चपेट में आकर गभीर रूप से घायल हो गई। परिजन जिसे अस्पताल पहुंचाने की तैयारी कर ही रहे थे कि तभी उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने से पहले ही आरती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस दर्दनाक हादसे से हर आंखें नम है। थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *