पति-पत्नी के विवाद में फंदे से झूला पति

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

युवक की मौत से परिजनों में मचा कोहराम

शिवगढ (रायबरेली)
शिवगढ़ थाना क्षेत्र के शिवगढ़ नगर पंचायत अन्तर्गत वार्ड नम्बर 1 दामोदर खेड़ा के मनऊखेड़ा में गुरुवार की दोपहर काम से लौटे युवक ने कमरा अन्दर से बन्द करके रस्सी के सहारे पंखे के कुण्डे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे पिता राजाराम जब खाना खाने के लिए बेटे को बुलाने गया तो देखा कि कमरे का दरवाजा अन्दर से बंद था पिता ने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि उसका पुत्र पंखे के कुण्डे से रस्सी के सहारे लटका था। आनन- फानन में राजाराम बेटे को फंदे से उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचाया जहां चिकित्सक ने स्वास्थ्य परीक्षण के पश्चात युवक को मृत घोषित कर दिया। जिससे परिजनों में कोहराम गया, पिता राजाराम का आरोप है कि देवेश और उसकी पत्नी के बीच आपसी विवाद चल रहा था। जिसको लेकर देवेश के ससुर मैकू ने उसके बेटे देवेश को बुरी तरह से फर्जी मुकदमों में फंसा दिया था‌ जिससे वह मानसिक रूप से प्रताड़ित था मानसिक प्रताडना से तंग आकर उसके बेटे ने आत्महत्या की है जिसकी जांचकर कठोर से कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। देवेश की शादी 2 वर्ष पूर्व लक्ष्मणपुर मजरे असहन जगतपुर के रहने वाले मौकू की बेटी नीतू के साथ हुई थी नीतू के पेट में 6 माह का बच्चा भी है। पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद के चलते पिछले 4 महीने से देवेश की पत्नी नीतू मायके में रही है। ग्रामीणों की माने तो एक दिन पहले महिला थाने में दोनों के बीच समझौता भी हुआ था। सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस में 100 को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शिवगढ़ थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया प्रथम दृष्टियां आत्महत्या का मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *