विश्व पर्यावरण दिवस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण

Spread the love

प्रदेश जनहित खबर पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली

लखनऊ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केंद्रीय रक्षा मंत्री एवं लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी सहित जनप्रतिनिधियों ने शुक्रवार को कैंट स्थित कस्तूरबा पार्क में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का अपील किया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि मानव जीवन के अस्तित्व और समृद्धि के आधार भी हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर चलाया जा रहा ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक सार्थक प्रयास है। उन्होंने सभी नागरिकों से इस अभियान से जुड़कर अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाने तथा उसकी देखभाल करने का संकल्प लेने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *