लखनऊ समाजवादी पार्टी आगरा प्रतिनिधि मंडल ने बारिश पीड़ितों से की मुलाकात

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी

समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल ने आगरा के छावनी विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 41, बालूगंज (बनी सिंह स्कूल के पास) में बारिश से पीड़ित परिवारों में सतीश सोनकर, विनोद, मुकेश, अजय, अनिल, प्रदीप तथा सुरेश सोनकर से भेंट की।
भारी बारिश के कारण दलित खटीक (सोनकर) समाज के दर्जनों परिवार गंभीर रूप से प्रभावित हो गए हैं। कई मकान धराशायी हो गए हैं तथा अनेक भवन अत्यंत जर्जर एवं असुरक्षित स्थिति में पहुँच गए हैं, जिससे स्थानीय लोगों के जीवन एवं सुरक्षा पर गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है।
प्रभावित परिवारों को आश्वस्त किया गया कि हर परिस्थिति में समाजवादी पार्टी उनके साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को शीघ्र राहत, सुरक्षित आवास एवं सभी आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
प्रतिनिधिमंडल में सर्वश्री शब्बीर अब्बास, राहुल चतुर्वेदी, राम सहाय यादव, फारूक शेर, पंडित पुष्पेंद्र शर्मा, राहुल चौधरी, चौधरी फरहान, जमील खान, नरेंद्र सिंह नंद, आमिर सिंह फौजदार, अफरोज सैफी, हर्षवर्धन धाकड़, अखिल अब्बास, विनोद क्षत्रिय, इमरान अब्बास, राशिद मेव, राजा अहमद, देवेंद्र दीक्षित, सागर चौहान, आफताब कुरेशी, आदिल चौधरी, समीर आदि सम्मिलित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *