वार्ड चौपाल अभियान के दूसरे दिन जोन-1 के दो वार्डों में लगेगी जन चौपाल

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

– रानी लक्ष्मी बाई वार्ड एवं जे.सी. बोस वार्ड में सुनी जाएंगी जनसमस्याएं

लखनऊ। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नगर निगम लखनऊ द्वारा संचालित जन चौपाल अभियान के दूसरे दिन मंगलवार 09 जून 2026 को जोन-1 के रानी लक्ष्मी बाई वार्ड एवं जे.सी. बोस वार्ड में जन चौपाल का आयोजन किया जाएगा।

महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल ने बताया कि जन चौपाल का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का उनके वार्ड में ही त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। चौपाल में गृहकर, सफाई व्यवस्था, मार्ग प्रकाश, पेयजल, सीवर, अतिक्रमण तथा अन्य नागरिक सुविधाओं से संबंधित शिकायतों को सुनकर उनके निस्तारण की कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि चौपाल में संबंधित पार्षद, नगर निगम के अधिकारी, अभियंता एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे, जिससे नागरिकों की समस्याओं का मौके पर समाधान कराया जा सके।

महापौर ने नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में जन चौपाल में पहुंचकर अपनी समस्याएं एवं सुझाव साझा करें, ताकि क्षेत्र की जनसुविधाओं को और बेहतर बनाया जा सके।

*आज की जन चौपाल (जोन-1)*
*जे.सी. बोस वार्ड*
📍 स्मार्ट सिटी कार्यालय, लालबाग के पीछे स्थित दयानिदान पार्क
🕓 समय: सायं 04:00 बजे

*रानी लक्ष्मी बाई वार्ड*
📍 झंडेवाला पार्क, रैन बसेरा के पास, अमीनाबाद
🕕 समय: सायं 06:00 बजे

महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जन चौपाल में प्राप्त सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही संबंधित विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं की समयबद्ध उपस्थिति भी सुनिश्चित की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *