यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी
– नगर आयुक्त के निर्देश पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
लखनऊ: नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार के निर्देश पर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के अभियान के तहत ग्राम कंचनपुर मटियारी, तहसील सदर में बड़ी कार्रवाई की गई। यह अभियान अपर नगर आयुक्त श्री पंकज श्रीवास्तव के निर्देशन में संचालित किया गया। सहायक नगर आयुक्त एवं प्रभारी अधिकारी सम्पत्ति श्री रामेश्वर प्रसाद तथा तहसीलदार नगर निगम श्री अरविन्द पाण्डेय द्वारा उपलब्ध कराई गई टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई को अंजाम दिया।
*सरकारी भूमि पर की गई अवैध प्लॉटिंग हटाई गई*
नगर निगम के अनुसार ग्राम कंचनपुर मटियारी स्थित गाटा संख्या-588 (क्षेत्रफल 0.2000 हेक्टेयर) तथा ऊसर गाटा संख्या-576 (क्षेत्रफल 0.0630 हेक्टेयर) राजस्व अभिलेखों में नगर निगम की शासकीय भूमि के रूप में दर्ज हैं। इन भूमियों पर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से बाउंड्रीवॉल बनाकर प्लॉटिंग किए जाने का प्रयास किया जा रहा था, जिससे सरकारी भूमि को नुकसान पहुंचने की आशंका थी।
*जेसीबी की मदद से हटाया गया अतिक्रमण*
नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीन की सहायता से अवैध निर्माण और बाउंड्रीवॉल को ध्वस्त कर दिया। अभियान का नेतृत्व नायब तहसीलदार नगर निगम श्री राजेन्द्र कुमार एवं राजस्व निरीक्षक श्री प्रदीप गिरि ने किया। इस दौरान नगर निगम के लेखपाल विनोद कुमार वर्मा, आशुतोष कुमार तथा प्रवर्तन दल (ईटीएफ) की टीम भी मौजूद रही।
*0.0853 हेक्टेयर भूमि हुई मुक्त*
इस अभियान के तहत लगभग 0.0853 हेक्टेयर बहुमूल्य सरकारी भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया। नगर निगम के अनुसार मुक्त कराई गई भूमि की वर्तमान बाजार कीमत लगभग 2 करोड़ 69 लाख 61 हजार रुपये आंकी गई है।