यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
आज बाबा विश्वनाथ की पावन नगरी काशी से मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के लगभग 12 लाख शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों के लिए ‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना’ के शुभारंभ अवसर पर जनपद प्रतापगढ़ के श्री हरि पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की।
यह योजना पात्र लाभार्थियों को प्रतिवर्ष ₹5 लाख तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराकर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आर्थिक चिंताओं से मुक्त करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है।
यह निर्णय शिक्षकों के सम्मान, सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याण के प्रति प्रदेश सरकार की संवेदनशील एवं प्रतिबद्ध कार्यशैली का परिचायक है।
इस दौरान बच्चों को स्कूल बैग व किताबें वितरित करने के साथ-साथ शिक्षकों को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा कार्ड प्रदान किए व जिले स्तर पर चयनित स्वच्छ एवं हरित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को सम्मानित किया।
आज उत्तर प्रदेश की डबल इंजन सरकार शिक्षा व्यवस्था के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों के मानदेय में वृद्धि, मिशन कायाकल्प के माध्यम से विद्यालयों का आधुनिकीकरण, शिक्षकों को डिजिटल शिक्षण हेतु स्मार्ट टैबलेट उपलब्ध कराना, प्रत्येक जनपद में अत्याधुनिक मुख्यमंत्री अभ्युदय विद्यालयों का विकास, डीबीटी के माध्यम से विद्यार्थियों को पारदर्शी लाभ हस्तांतरण तथा गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक वातावरण का निर्माण, ये सभी प्रयास प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव प्रतापगढ़ सदर के विधायक राजेन्द्र कुमार मौर्य , विश्वनाथगंज के माननीय विधायक जीतलाल पटेल रानीगंज के पूर्व विधायक धीरज ओझा, जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी श्री राम मोहन मीणा, जिला विकास अधिकारी आलोक आर्य जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवब्रत सिंह मंच संचालक योगेश प्रताप सिंह जी सहित अन्य गणमान्यजन एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।