तल्हेडी में विजिलेंस की छापेमारी से बिजली चोरों में हड़कंप

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

उप संपादक संजय मिश्रा

*तल्हेडी बुजुर्ग:* क्षेत्र के गांवों में बिजली लाइनों पर कतिया डालकर बिजली चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिसके कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हो रही है।बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए मंगलवार को सुबह के समय जनपदीय विजिलेंस टीम ने तल्हेडी बुजुर्ग गांव में अचानक छापेमारी की।छापेमारी के दौरान बड़ी संख्या में लोग कतिया डालकर बिजली चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़े गए हैं। विजिलेंस टीम ने मौके पर कई अवैध कनेक्शन काटकर उन पर कार्यवाही की साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई के लिए नोटिस भी जारी किए गए हैं।विजिलेंस की इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया है।

*अधिकारियों की विधुत उपभोक्ताओं से अपील*

तल्हेडी उपखंड अधिकारी शशि भूषण गुप्ता ने कहा कि बिजली चोरी करना कानूनन अपराध है। इससे पूरे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति प्रभावित होती है। कतिया डालने से फीडर पर अतिरिक्त लोड बढ़ रहा है, जो चिंता का विषय है। उन्होंने सभी विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली चोरी न करें ताकि सभी को निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध हो सके। तल्हेडी उपकेंद्र के जेई बबलू कुमार ने बताया कि विजिलेंस टीम द्वारा की गई छापेमारी में कई लोग बिजली चोरी करते हुए पकड़े गए हैं। उनका कहना है कि क्षेत्रवासी बिजली चोरी ना करें क्योंकि जल्द ही क्षेत्र में विद्युत चोरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसकी शुरुआत देवबंद से की जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *