यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
नामित सदस्य रक्षा मंत्रालय प्रमोद शर्मा ने कहा किसदरवासियों के लिए एक और विकास कार्य का शुभारंभ
आज छावनी स्थित उस्मान रोड पर सदरवासियों के लिए वाकिंग प्लाजा निर्माण कार्य का शुभारंभ छावनी परिषद के अध्यक्ष ब्रिगेडियर सोमित पटनायक द्वारा विधि-विधान से भूमि पूजन कर किया गया।
इस अवसर पर श्री अभिषेक राठौर (सीईओ, छावनी परिषद) एवं श्री प्रमोद शर्मा, नामित सदस्य, रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार की गरिमामयी उपस्थिति रही।
यह वाकिंग प्लाजा क्षेत्रवासियों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं बेहतर सार्वजनिक सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आशा है कि यह परियोजना सदर क्षेत्र के सौंदर्यीकरण और नागरिकों के स्वास्थ्य एवं सुविधाओं को नई दिशा प्रदान करेगी।
सभी सदरवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।