यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
शिवगढ़ (रायबरेली)। शिवगढ़ क्षेत्र में गुरुवार को ‘स्कूल चलो अभियान’ के द्वितीय चरण के अन्तर्गत विशाल जागरूकता रैली निकाली गई। अभियान का उद्देश्य शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना तथा अभिभावकों को बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित करना रहा। रैली को खण्ड शिक्षाधिकारी अनिल कुमार मिश्रा ने हरी झण्ड़ी लिखाई तथा उनके ही नेतृत्व में रैली ने भ्रमणकर छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को जागरूक किया। कम्पोजिट विद्यालय शिवगढ़ में सैकड़ों छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक एकत्र हुए। सभी बच्चों को अभियान का बैज पहनाया गया तथा जलपान कराया गया। जिसके बाद रैली बैनर, तख्तियों और शिक्षा सम्बन्धी नारों के साथ विद्यालय से निकलकर शिवगढ़ बीआरसी एवं प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। रैली में सबसे आगे शिक्षा का संदेश देता रथ और उसके पीछे ढोल, मंजीरे व शहनाई की धुनों पर मार्च करता छात्र बैंड आकर्षण का केंद्र बना रहा। इस रैली में शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों सहित क्षेत्र के सभी प्राथमिक, जूनियर और कम्पोजिट विद्यालयों के शिक्षक भी शामिल हुए।
रैली के दौरान तेज बारिश शुरू हो गई, लेकिन बच्चों और शिक्षकों का उत्साह कम नहीं हुआ। बारिश के बीच गूंजते शिक्षा के नारों ने पूरे क्षेत्र में शिक्षा के प्रति जागरूकता का प्रभावी संदेश दिया।