भगवान राम के चढ़ावे की लूट पर मेरठ से कांग्रेस का बड़ा शंखनाद!

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर ‘ग्रैंड आलोर’ में हुई ऐतिहासिक प्रेस वार्ता

अयोध्या के भव्य राम मंदिर में रामलला के भक्तों द्वारा अर्पित किए गए दान और चढ़ावे की चोरी के मामले ने पूरे देश की आस्था को झकझोर कर रख दिया है। धर्म के नाम पर राजनीति करने वालों के राज में भगवान के घर में ही आस्था पर सरेआम डाका डाला जा रहा है! इस महापाप और महाघोटाले के खिलाफ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज मेरठ स्थित ‘ग्रैंड आलोर’ में एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं आक्रामक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।

इस प्रेस वार्ता में मुख्य वक्ता के रूप में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर अभय दुबे की गरिमामयी उपस्थिति रही। अभय दुबे ने मंदिर प्रबंधन और सरकार को सीधे कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि 40 दिनों के भीतर 70 बार हुई चोरी की घटनाएं कोई सामान्य बात नहीं है। यह भक्तों की आस्था और उनकी गाढ़ी कमाई की सुनियोजित लूट है, जिसकी निष्पक्ष जांच होनी ही चाहिए।

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर मेरठ कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व और वरिष्ठ पदाधिकारी पूरी मजबूती के साथ शामिल रहे। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर अभय दुबे के साथ मेरठ महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रंजन शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष अवनीश काजला अभिमन्यु त्यागी, अमित नागर हरिकिशन वर्मा जाहिद अंसारी विनोद सोनकर सलीम खान और राकेश कुशवाह जी समेत अन्य सम्मानित साथी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

करोड़ों सनातनियों की अटूट आस्था और प्रभु राम के चरणों में अर्पित चढ़ावे को लूटने वाले सफेदपोश अधर्मियों को बेनकाब किए बिना कांग्रेस चैन से नहीं बैठेगी। जब तक इस महाघोटाले की उच्च स्तरीय जांच होकर दोषियों को सलाखों के पीछे नहीं भेजा जाता, यह लड़ाई सड़कों से लेकर सदन तक जारी रहेगी!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *