यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत सरस्वती इंटर कॉलेज, खीरों रायबरेली में आयोजित पैतीस करोड़ पौधरोपण महाअभियान कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर विकास विभाग द्वारा चयनित लाभार्थियों का सम्मान किया एवं चित्रकला प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त प्रतियोगियों का पुरस्कृत किया। इसके उपरांत कृषकों को वृक्षारोपण से प्राप्त कार्बन क्रेडिट आय के चेक का वितरण कर कार्यक्रम में आए हुए सभी किसानों को ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के अभियान के तहत पाँच पौधे भेंट किए। मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा आइए, अपनी जन्मदात्री माँ और पालन-पोषण करने वाली धरती माँ के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करें। इस वर्ष पैंतीस करोड़ पौधरोपण के ऐतिहासिक ‘हरित वृक्षारोपण महायज्ञ-2026’ को सफल बनाने के लिए कम से कम ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अवश्य लगाएं।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री बुद्धि लाल पासी जी, जिला अधिकारी श्रीमती सरनीत कौर ब्रोका जी,पुलिस अधीक्षक श्री रवि कुमार जी,एडीएम प्रशासन श्री सिद्धार्थ जी,जिला वानिकी अधिकारी, उप जिला अधिकारी लालगंज,पूर्व कॉपरेटिव चेयरमैन व पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्री विजय प्रताप सिंह पप्पू लोहिया जी, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री सुरेंद्र दाढ़ी जी,पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ता गण, सम्मानित प्रधान गण सहित , मीडिया बंधु उपस्थित रहे