यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
स्वामी सत्य श्री महाराज का पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के महामण्डलेश्वर पद पर विधिवत् पट्टाभिषेक सम्पन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार, संतों के मंगल आशीर्वाद एवं धार्मिक परम्पराओं के मध्य आयोजित यह समारोह अत्यंत दिव्य, गरिमामय एवं आध्यात्मिक वातावरण में सम्पन्न हुआ।
इस पावन अवसर पर निरंजन पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 आचार्य महामण्डलेश्वर पूज्य डॉ. स्वामी कैलाशानन्द गिरि जी महाराज, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष पूज्य श्रीमहंत रविन्द्र पुरी जी महाराज, आनंद पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर पूज्य स्वामी बालकानंद गिरि जी महाराज, सद्गुरु देवी माँ साध्वी ऋतंभरा जी, पूज्य महामण्डलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद जी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव पूज्य श्रीमहंत राम रतन गिरि जी महाराज, सहित देशभर से पधारे अनेक आचार्य महामण्डलेश्वर, महामण्डलेश्वर, श्रीमहंत एवं संत-महात्माओं की पावन उपस्थिति रही।
पूज्य संतों ने अपने आशीर्वचनों में कहा कि महामण्डलेश्वर का पद केवल सम्मान नहीं, बल्कि सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति, राष्ट्रहित एवं समाज के आध्यात्मिक उत्थान के प्रति एक महान दायित्व भी है। यह दायित्व धर्मरक्षा, राष्ट्रसेवा, संस्कृति संरक्षण तथा जनकल्याण के संकल्प को और अधिक सुदृढ़ करता है। कैलाशनानंद गिरी महाराज ने कहा पूज्य स्वामी सत्य श्री महाराज को महामण्डलेश्वर पद से विभूषित होने पर हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। भगवान शिव, माँ भगवती एवं गुरुदेव की असीम कृपा से आपका जीवन धर्म, अध्यात्म, सेवा एवं लोकमंगल के कार्यों से निरंतर आलोकित होता रहे तथा आप सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार में नई ऊँचाइयों को प्राप्त करें