यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
डॉ. राजेश्वर सिंह जी ने शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल के माध्यम से ग्रामीण विकास को दी नई गति
लखनऊ। जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सरोजिनी नगर के लोकप्रिय विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह जी का जनसंपर्क एवं जनसमस्या समाधान अभियान “आपका विधायक, आपके द्वार” लगातार 175वें सप्ताह भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ जारी रहा। अभियान के 175वें संस्करण का आयोजन बरियार खेड़ा, ग्राम पंचायत नारायणपुर, मंडल- खुशहालगंज में किया गया, जहाँ बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने अपनी समस्याएँ एवं सुझाव रखे। डॉ. राजेश्वर सिंह जी ने सभी नागरिकों से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
जनसुनवाई शिविर में कुल 08 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें स्कूल बाउंड्रीवाल, साइकिल, आयुष्मान कार्ड, सड़क एवं नाली निर्माण, स्ट्रीट लाइट, सोलर लाइट तथा ग्रामीण आवास जैसी जनहित से जुड़ी प्रमुख समस्याएँ एवं मांगें शामिल रहीं। प्रशासन की तत्परता से 02 आवेदनों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस दौरान 82 वर्षीय श्रीमती श्याम पति जी एवं 78 वर्षीय श्रीमती मालती सिंह जी का आयुष्मान कार्ड तत्काल बनवाया गया, जिससे उन्हें गुणवत्तापूर्ण एवं निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ सुनिश्चित हो सके।
स्वास्थ्य सेवाओं को गाँव-गाँव तक पहुँचाने के उद्देश्य से विजन प्लस के सहयोग से निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वरिष्ठ नागरिकों का नेत्र परीक्षण किया गया। सभी जरूरतमंद वृद्धजनों को माननीय विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह जी की ओर से निःशुल्क चश्मे उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि उनकी दृष्टि संबंधी समस्याओं का समाधान हो सके और उनका दैनिक जीवन अधिक सहज एवं सुविधाजनक बन सके।
ग्रामीण युवाओं को खेलों से जोड़ने एवं स्वस्थ, अनुशासित और नशामुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से 189वें बॉयज यूथ क्लब का गठन किया गया। इस अवसर पर क्लब के खिलाड़ियों को 01 क्रिकेट किट एवं 01 वॉलीबॉल किट प्रदान की गई। यह पहल ग्रामीण प्रतिभाओं को खेलों के माध्यम से आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने तथा युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा एवं नेतृत्व क्षमता विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
शिक्षा को बढ़ावा देने और मेधावी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने के उद्देश्य से सुश्री प्राची सिंह जी, सुश्री शिखा सिंह जी, सुश्री सृष्टि सिंह जी एवं श्री शिवांश प्रताप सिंह जी को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए साइकिल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना तथा उनकी पढ़ाई को और अधिक सुगम बनाना है।
इस अवसर पर डॉ. राजेश्वर सिंह जी ने कहा कि, “जनसेवा केवल एक दायित्व नहीं, बल्कि मेरा सतत संकल्प है। क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक की समस्या का समयबद्ध समाधान, प्रत्येक परिवार तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना और युवाओं, महिलाओं, किसानों तथा वरिष्ठ नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। ‘आपका विधायक, आपके द्वार’ अभियान इसी जनविश्वास और सेवा के संकल्प का सशक्त माध्यम बन चुका है।”
लगातार 175 सप्ताहों से संचालित यह अभियान केवल जनसुनवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, सामाजिक सुरक्षा और आधारभूत सुविधाओं के माध्यम से अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की किरण पहुँचाने का प्रभावी प्रयास बन चुका है। डॉ. राजेश्वर सिंह जी के नेतृत्व में यह अभियान सेवा, संवेदनशीलता, सुशासन और जनविश्वास का सशक्त उदाहरण बनकर निरंतर आगे बढ़ रहा है।